मेरठ: जमीनी विवाद में भाई पर चाकुओं से हमला
Sun, 28 Jan 2018

मेरठ। जमीनी विवाद में भाईयों ने बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भेजा है। पीडि़त की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड पर अवतार सिंह पुत्र नागराम जो ब्रहमपुरी में किराए के मकान में रहते हैं। रविवार को उस पर उसके भाई सोनू, अजय, भाभी ममता, जीजा घनश्याम ने बुरी तरह मारपीट कर दी। यहीं नहीं उक्त लोगों ने जान लेने की नियत से उस पर चाकूओं से वार कर दिया। पीडि़त ने आरोप लगाया क उक्त लोग उसके पास से 87 हजर रूपये नगद, सोने की अंगूठी भी लूट कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कोतवाली मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में अवतार सिंह के सर में छरू टांके और पेट में बारह टांके आये हैं। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।