मेरठ। ग्रामीण अंचलों के कलाकारों की प्रतिभा की पहचान करने हेतु प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग उ0प्र0 शासन 25 दिसम्बर से 24 जनवरी 2024 तक उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव-2023 का आयोजन तहसील, जनपद एवं मंडल स्तर पर कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में आज जनपद स्तरीय कार्यक्रम चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में मा0 एमएलसी सरोजनी अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मं संगीत गायन, संगीत वादन तथा नृत्य विधा के प्रतिभागियो द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।