Saturday, September 28, 2024

मेरठ में महिला की दत्तक पुत्री को जन्म देने वाली मां लेकर फरार, थाने में एफआईआर

मेरठ। परतापुर के इंदिरापुरम में रहने वाली महिला छह महीने दत्तक पुत्री को उसकी जन्म देने वाली मां लेकर भाग गई। बच्ची को गोद लेने वाली मां ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। महिला ने बच्ची की मां और उसके पति पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

परतापुर के इंदिरापुरम में रहने वाले अनुराग टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करते हैं। अनुराग की शादी नौ साल पहले पूनम के साथ हुई थी। दंपती के कोई संतान नहीं थी। अनुराग ने गाजियाबाद में रहने वाली अपनी मौसी अनुराधा से कोई बच्चा गोद दिलाने के लिए कहा था।

 

अनुराधा ने घर के सामने गाजियाबाद में रहने वाली मूलरुप से मध्यप्रदेश निवासी महिला से संपर्क किया। उस समय महिला गर्भवती थी। महिला ने कहा कि यदि बेटा होगा तो वह अपने पास रखेगी लेकिन यदि बेटी हुई तो वह अनुराग को गोद दे देगी। महिला के बेटी हुई और उसने अनुराग काे दो फरवरी को अपनी बच्ची गोद दे दी।

 

अनुराग का दावा है कि उन्होंने कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद बच्ची को गोद लिया था। आरोप है कि गुरुवार दोपहर दो बजे बच्ची की पहली मां और दो महिलाएं अनुराग के घर पहुंची।

 

अनुराग घर पर नहीं थे। यहां पर पूनम घर पर अकेली थी। इसी दौरान तीनों महिलाएं बच्ची को लेकर भाग गईं। इसकी जानकारी पूनम ने अपने पति अनुराग को दी। जिसके बाद परतापुर थाने में तहरीर दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय