Monday, September 30, 2024

गाजियाबाद में वर्ल्ड स्क़वायर मॉल का टैक्स 1.50 करोड़, वसूला जा रहा मात्र 47 लाख

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल कमर्शियल भवन के गृहकर की जांच कर रही हैं। जहाँ भी गड़बड़ दिखाई देती है वहां अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच रही हैं। महापौर ने अधिकारियों के साथ मोहन नगर स्थित वर्ल्ड स्क़वाईर मॉल का निरीक्षण किया। जहां पर मॉल के नक्शे के अनुसार उस पर लगभग 1.50 करोड़ रुपये का गृहकर लगना चाहिए। लेकिन निगम द्वारा मात्र 47 लाख का गृहकर लगाया गया है। जबकि मॉल के अंदर दुकान, सिनेमा थ्री स्क्रीन, हाइपर मार्किट, बैंकेट हॉल,पार्किंग, होटल व 70 लग्जरी रूम आदि हैं। लेकिन टैक्स 47 लाख का ही वसूला जा रहा है। महापौर ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पैमाइश के निर्देश दिए। इसी के साथ जल्द से जल्द मॉल पर गृहकर नियमानुसार बढ़ाने की कार्यवाही के लिए कहा।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस दौरान महापौर ने बताया कि शहर में कमर्शियल भवनों,व्यसायिक भवनों पर टैक्स कम लगाया गया है। जिसकी वो अब खुद मॉनिटरिंग कर रही हैं। इसके लिए अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे नगर निगम की आय में करोड़ों रुपये की वृद्धि हुई है। गृहकर चोरी में बहुत बड़ी अनियमितता सामने आ रही है। जिस पर अंकुश लगाने का कार्य किया जा रहा है।

 

फोटो 19 मोहननगर स्थित वर्ल्ड स्क़वायर मॉल का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर सुनीता दयाल। महापौर ग्रहकर को लेकर बहुत सख्ती से कार्य कर रहीं है जिसके सफल परिणाम भी बहुत जल्द नजर आएंगे और आम जनता पर बोझ नही रहेगा साथ ही शहर के सभी वार्डो में इस रकम से चौमुखी विकास भी किया जा सकेगा। इस दौरान जोनल प्रभारी आर पी सिंह,अवर अभियंता विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय