Sunday, September 29, 2024

सहारनपुर में रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला युवक का शव 

सहारनपुर (नागल)। सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र के गांव रूपडी जुनारदार के निकट रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में एक युवक का शव पड़ा मिला है।
सीओ देवबंद रविकांत पाराशर ने बताया कि मृतक की उम्र 35 वर्ष के करीब है। आशंका है कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आया होगा। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
मृतक के पास से कोई ऐसा साक्ष्य भी नहीं मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय