Thursday, February 27, 2025

नोएडा में दो मजदूर संगठनों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस कर रही है कार्रवाई

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 8 में स्थित एजी एनवायरो कंपनी, जो डोर टू डोर कूड़ा उठाने का कार्य करती है, में दो मजदूर संगठनों के बीच आपसी विवाद के चलते बीती रात जमकर मारपीट हुई। इस विवाद में भाजपा युवा मंडल मोर्चा के उपाध्यक्ष सहित दोनों पक्षों के कई सदस्य घायल हो गए हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में तहरीर दी है, और अब पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।

 

मुज़फ्फरनगर में बदमाशों ने ग्रामीण से 5 हज़ार की नकदी व मोबाइल लूटा, बेरहमी से पिटाई भी की

 

मिली जानकारी के अनुसार, एजी एनवायरो कंपनी में काम करने वाले रोहित ठाकुर निवासी ए-8 सेक्टर 5 और उसके अन्य मित्रों ने दूसरे पक्ष के सदस्य ईश्वर वाल्मीकि के यहां पहुंचकर विवाद किया। इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। मारपीट में आरोपी भाजपा युवा मंडल मोर्चा के उपाध्यक्ष पर भी चोटें आने की जानकारी मिली है। घटना में शामिल सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, बढ़ा तनाव, भाकियू ने मामला सुलझाने की शुरू की पहल

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें एक टूटी हुई कार दिखाई दे रही है, जिसके शीशे पर तोड़फोड़ की गई है। साथी कुछ युवकों के वीडियो भी सामने आए हैं जो अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं और उनके शरीर पर भी काफी ज्यादा चोट के निशान बने हुए हैं। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर दिखाई दे रही है। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में रेफर करने की बात भी की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय