Thursday, February 27, 2025

शामली में महिला उत्पीड़न की रोकथाम हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन

शामली। जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु आज़ कलेक्ट्रेट सभागार में श्रीमती मनीषा अहलावत, मा० सदस्य, उ०प्र० राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया।आयोजित जनसुनवाई के दौरान मा० सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद में महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों में निस्तारण कराने के निर्देश दिए ताकि उन्हें चक्कर न काटने पड़े। महिला जनसुनवाई के दौरान मा० सदस्य, राज्य महिला आयोग के समक्ष आज मुख्य रूप से महिलाओं से संबंधित घरेलू हिंसा,प्रॉपर्टी विवाद,शादी, दहेज आदि कुल 21 प्रकरण आए जिनके नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
https://royalbulletin.in/many-mlas-also-raised-the-matter-raised-to-make-a-high-court-bench-in-the-west/302754
जनसुनवाई के उपरांत सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने कहा कि महिला आयोग का उद्देश्य न्याय के साथ-साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति भी उन्हें जागरूक करना है। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ दिलाया जाने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी न्यायिक/जिला प्रोबेशन अधिकारी हामिद हुसैन, तहसीलदार शामली प्रियंका जायसवाल,महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी,सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। महिला जनसुनवाई से पूर्व मा० सदस्य, उ०प्र० राज्य महिला आयोग मनीषा अहलावत द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बनत(शामली )का निरीक्षण किया गया।
https://royalbulletin.in/work-to-eliminate-the-terror-of-monkeys-from-urban-areas-now-the-problem-of-stray-dogs-will-be-far-away-from-meenakshi/302563
निरीक्षण के समय मा० सदस्य, उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा विद्यालय में व्यवस्थाओं को देखते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई और मौके पर बच्चों से बात कर उनको शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और अपनी पढ़ाई को मेहनत और लगन के साथ करते रहने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी न्यायिक/जिला प्रोबेशन अधिकारी हामिद हुसैन, बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठोर,महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी,खण्ड शिक्षा अधिकारी, वन स्टॉप केंद्र प्रभारी गजाला त्यागी सहित विद्यालय का स्टाफ,वार्डन आदि मौजूद रहें।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय