Monday, May 20, 2024

जहांगीरपुरी में कड़ी सुरक्षा में निकलेगी आज हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा, विहिप ने किया था ऐलान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी में इस बार पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा के लिए पुलिस ने इजाजत दे दी है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए बुधवार को पुलिस ने मार्च किया।

गुरुवार को हनुमान जयंती है। हनुमान जयंती पर राजधानी दिल्ली के कई प्रमुख मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विश्व हिंदू परिषद ने जहांगीरपुरी में शोभायात्रा निकालने का पहले ही ऐलान कर दिया था, लेकिन जहांगीरपुरी में शोभायात्रा निकालने के लिए पुलिस इजाजत देने को तैयार नहीं थी। बाद में बुधवार देर रात पुलिस ने शोभायात्रा निकालने के लिए हरी झंडी दे दी है। अब कड़ी सुरक्षा के बीच जहांगीरपुरी इलाका और अन्य जगहों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दिल्ली पुलिस ने कहा कि शोभायात्रा का रूट तैयार कर लिया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक निश्चित दूरी में शोभायात्रा की अनुमति दी गई है। पुलिस के अनुसार आयोजन समिति से भी वार्ता कर ली गई है और कानून व्यवस्था के अनुरूप यात्रा निकालने की अपील की गई है।

हनुमान जयंती पर उत्तम नगर और बुराड़ी में सुबह 10 बजे और चाणक्य नगर और भलस्वा डेयरी से विश्व हिंदू परिषद की ओर से 11 बजे शोभायात्रा निकालने की तैयारी की गई है। इसके अलावा मुखर्जी नगर और करोल बाग के राजस्थानी रामलीला स्टेज ए ब्लॉक और जहांगीरपुरी ई ब्लॉक से दोपहर 2 बजे और शाम 3 बजे पूजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

दरअसल, पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में जमकर बवाल हुआ था। शोभायात्रा पर पथराव के बाद जहांगीरपुरी में हिंसा भड़क गई थी, इस घटना में आठ पुलिसकर्मी सहित नौ लोग घायल हुए थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय