Saturday, May 17, 2025

सहारनपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 निरीक्षक और उपनिरीक्षक के हुए तबादले

सहारनपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कार्यक्षमता को बेहतर करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में 9 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

तबादले की सूची के अनुसार, निरीक्षक अजय कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना मिर्जापुर से प्रभारी निरीक्षक थाना मिर्जापुर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक कपिल देव को थाना छपार से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात बनाया गया है। इसके विपरीत निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी को थाना कोतवाली देहात से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना छपार भेजा गया है।

निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से स्थानांतरित करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना तितावी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार निरीक्षक संजीव कुमार को थाना रामपुर मनिहारान से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना जनकपुरी बनाया गया है। जबकि निरीक्षक सतेंद्र नागर को थाना जनकपुरी से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर मनिहारान की कमान सौंपी गई है।

उप निरीक्षक स्तर पर भी महत्त्वपूर्ण तबादले किए गए हैं। सचिन पूनिया को थानाध्यक्ष थाना नानौता से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष थाना फतेहपुर नियुक्त किया गया है। वहीं धर्मेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष थाना फतेहपुर से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष थाना नानौता बनाया गया है। इसके अतिरिक्त विनोद कुमार को प्रभारी सर्विलांस सेल से हटाकर थानाध्यक्ष थाना गंगधेड़ी के पद पर नियुक्त किया गया है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर लें और अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी, निष्ठा एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए करें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय