Sunday, April 27, 2025

मेरठ में देह व्यापार का विरोध करने पर की मारपीट

मेरठ। मकबरा अब्बू गोदाम वाली मस्जिद का रहने वाला नईम अपनी पत्नी सोनम और अन्य परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा। नईम ने बताया कि लगभग पांच महीने पहले उसके घर के पास जली कोठी से कुछ महिलाएं और पुरुष एक मकान में किराए पर रहने आए।

आरोप है कि ये महिलाएं क्षेत्र में देह व्यापार करने लगीं। विरोध किया तो आरोपियों को मकान खाली करना पड़ा। इसके बाद से ये लोग परिवार के दुश्मन बन गए।

कई बार रास्ते में रोककर नईम के भाई नदीम के साथ मारपीट की गई। उसकी पत्नी को भी पीटा गया। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय