भारतीय किसान यूनियन ने राकेश टिकैत को दिखाया बाहर का रास्ता, भाई नरेश टिकैत को भी अध्यक्ष पद से हटाया
Sun, 15 May 2022

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बड़े चेहरे रहे राकेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही उनके भाई नरेश टिकैत को भी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। जिसके बाद नरेश की जगह राजेश चौहान को संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक किसान आंदोलन के दौरान भारतीय किसान यूनियन संगठन टिकैत परिवार से नाराज था और राकेश टिकैत की गतिविधियों से भी किसान गुस्से में थे। इसके साथ ही टिकैत परिवार से जुड़े लोगों ने संगठन में दरार पड़ने के संकेत दिए हैं।