मुंडका अग्निकांड: मुख्यमंत्री केजरीवाल सहित आप नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंडका में लगी भीषण आग की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना हृदयविदारक है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि वह घटना पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि फायर सर्विस के लोग और पुलिस के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
Shocked and pained to know abt this tragic incident. I am constantly in touch wid officers. Our brave firemen are trying their best to control the fire and save lives. God bless all. https://t.co/qmL43Qbd88
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 13, 2022
घटना पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि मुंडका में आग की दुर्घटना बहुत दुखद है। दिल्ली सरकार इस हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार के दुख में उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने इस अग्निकांड में झुलसे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुंडका में आग लगने की दुःखद घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन अधिकारियों के साथ इलाके का मुआयना किया। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इस दुःखद घटना में 27 लोगों की जान गई है। राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे।
उल्लेखनीय है कि है शुक्रवार शाम को दिल्ली के मुंडका में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। इस घटना में कई लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।