बेटे के धर्मांतरण का किया विरोध तो कांस्टेबल पति ने छोड़ा, महिला ने आईजी से लगाई गुहार
Fri, 5 Aug 2022

मेरठ। जिले में नाबालिग बेटे के धर्मांतरण का विरोध करने पर कांस्टेबल पति ने पत्नी को छोड़ दिया। पत्नी ने खर्च मांगा तो कांस्टेबल ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला ने गुरुवार को इस मामले की शिकायत आईजी प्रवीण कुमार के कार्यालय में की। महिला गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली है। उसका कहना है कि कांस्टेबल पति कोतवाली थाने में तैनात है और फिलहाल ट्रेनिंग पर है।
पीड़िता के मुताबिक उसका दूसरे वर्ग के कांस्टेबल से प्रेम-प्रसंग था। दोनों शादीशुदा थे। इसके बावजूद दोनों ने शादी कर ली। महिला को पहले पति से एक बेटा है। आरोप है कि कांस्टेबल पति ने आठ साल के बच्चे के धर्मांतरण करने की बात कही। उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कांस्टेबल ने महिला से सारे संबंध तोड़कर तीसरी शादी कर लेने की धमकी दी।