सहारनपुर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई जुमे की नमाज
Fri, 24 Jun 2022

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में आज जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जनपद में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर ड्रोन से भी निगरानी रखी गई। जनपद के बाजारों में खूब आवाजाही रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी भी लगातार नजर बनाए रहे। सहारनपुर जनपद के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि आज जुमे की नमाज के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी। उन्होंने बताया कि जनपद में आज जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन हो गई।