Friday, May 10, 2024

मुज़फ्फरनगर में छत से गिरकर महिला की मौत, मायके वालों व ससुराल वालों में श्मशानघाट में हुई मारपीट

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
मुजफ्फरनगर- छत पर कपड़े सुखा रही महिला संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद ससुराल वाले अंतिम संस्कार करने के लिये शव को श्मशानघाट लेकर पहुंचे, तो वहां मृतका के मायके वाले भी पहुंच गये और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौेके पर पहुंची और दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।  मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार मौहल्ला दक्षिणी सिविल लाइन निवासी सतीश वर्मा ने अपनी पुत्राी मेघा की शादी पांच वर्ष पूर्व मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी लवकुमार वर्मा के साथ की थी। बताया जा रहा है कि बीते दिवस दीपावली के दिन मेघा घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी, जहां उसके पति लव कुमार वर्मा भी कपडे सुखाने में उसकी मदद कर रहे थे।
इसी दौरान कपडे सुखाते समय मेघा का संतुलन बिगड गया और वह नीचे गिरने लगी। हडबडाहट में उसके हाथ में रेलिंग आ गई, छत पर मौजूद उसके पति ने शोर मचाया और मेघा का हाथ पकडकर उसे खींचने का प्रयास करने लगा। इसी बीच मौहल्लेवाले भी वहां एकत्रित हो गये और नीचे गद्दे आदि बिछाने लगे, लेकिन तब तक मेघा के हाथ की पकड़ ढीली हो गयी और उसका हाथ छूट गया। मेघा धड़ाम से आ गिरी और बुरी तरह घायल हो गयी।
ससुराल वाले तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने आज सुबह दम तोड दिया। इस दुखद घटना की जानकारी मेघा के परिजनों को भी मिली, तो वह भी अस्पताल पहुंचे और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भिजवा दिया। परीक्षण हाउस पर दोनों पक्षों के रिश्तेदारों की मध्यस्थता से तय हुआ कि शव का अंतिम संस्कार ससुराल  द्वारा ही किया जायेगा।
परीक्षण के बाद शव मेघा के पति लवकुमार वर्मा को सौंप दिया, लेकिन वह शव को अपने घर न ले जाकर सीधा श्मशानघाट ले गया। इस बात की जानकारी मेघा के मायके वालों को हुई, तो वह भी श्मशानघाट पर पहुंच गये और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया तथा अपनी देखरेख में शव का अंतिम संस्कार कराया, सीओ सिटी राम आशीष यादव ने बताया कि शव को मायका पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। शव को मुखाग्नि मृतका के बेटे ने दी है।
इसके बाद मृतका मेघा के पिता सतीश वर्मा ने दहेज हत्या का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज करा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मृतका मेघा के पति लव कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय