Tuesday, May 21, 2024

मेरठ में भाजपा नेत्री का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ में भावनपुर थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर भाजपा नेत्री का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल मामले मे आरोपी रविंद्र नागर को गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी वीडियो को जांच के लिए भेजा गया है।

भाजपा महिला नेत्री का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रविंद्र नागर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फर्जी वीडियो को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। वीडियो में कैसे छेड़छाड़ की गई है। ये लैब में जांच के बाद ही पता चल पाएगा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने वीडियो वायरल करने के आरोपी रविंद्र नागर की गिरफ्तारी के लिए भावनपुर थाना प्रभारी को आदेश दिए थे। जिसके बाद बुधवार दोपहर को उसके आवास से पुलिस ने उसे धर दबोचा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भावनपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सोमदत्त विहार निवासी रविंद्र नागर ने एडिटिंग करके पार्टी की महिला नेत्री का फर्जी अश्लील वीडियो तैयार किया। महिला को बदनाम करने के इरादे से इस वीडियो को अपने नजदीकी वार्ड 18 से पार्षद रविंद्र को दे दिया। सराय काजी निवासी पार्षद रविंद्र ने एक फर्जी आईडी बनाकर वीडियो को सोशल साइट पर वायरल कर दिया। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय