Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी ने दी धमकी, एसएसपी ने तलब किया विवेचक

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र की रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता दलित किशोरी को फरार आरोपी समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था।

 

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि इस मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तार करने का आदेश दिया है, विवेचक को तलब किया गया है।

 

अनुसूचित जाति का एक परिवार एसएसपी दफ्तर पहुंचा। परिवार के मुखिया ने आरोप लगाया कि पांच दिन पहले दो आरोपियों ने उनकी नाबालिग बेटी का एक खंडहर मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मगर पुलिस ने अब तक सिर्फ प्रवीण नाम के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

 

दूसरा आरोपी मोहित गांव में खुला घूम रहा है। मोहित पीड़िता और उसके परिजन को समझौता न करने पर परिवार की हत्या की धमकी दे रहा है। वहीं, थाने के एक दरोगा ने किशोरी को धमकाकर एक कोरे कागज पर उसके हस्ताक्षर करा लिए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय