Wednesday, May 7, 2025

बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में गिरफ्तार आकाशदीप को 21 तक पुलिस हिरासत

मुंबई – मुंबई की अवकाशकालीन अदालत ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए भारत-पाक सीमा से गिरफ्तार किए गए एक प्रमुख आरोपी को 21 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मुज़फ्फरनगर में 20 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक और कोषागार, आज से मीरापुर के आसपास ठेके भी रहेंगे बंद !

पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास फाजिल्का गांव के रहने वाले और मुंबई अपराध शाखा द्वारा शनिवार को गिरफ्तार किए गए आकाशदीप सिंह इस मामले में गिरफ्तार 24वां आरोपी है। पुलिस ने दावा किया कि सिंह ने सिद्दीकी की हत्या की साजिश रचने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

मुज़फ्फरनगर में 20 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक और कोषागार, आज से मीरापुर के आसपास ठेके भी रहेंगे बंद !


गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को रात 9:15 से 9:30 बजे के बीच सिद्दीकी को मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) में अपने कार्यालय से बाहर निकलते समय तीन लोगों ने कई बार गोली मारी। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिछले 10 साल में 15 लाख भारतीयों ने छोड़ दी देश की नागरिकता, सबसे ज़्यादा गुजरातियों को लग रहा देश में अब खतरा !

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत निर्मल नगर थाना में इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में, मुंबई अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय