Monday, May 19, 2025

लोकसभा चुनाव में भाजपा की नाव पलट देगी जनता : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की नाव जनता पलट देगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा के 25 सांसदों के क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार की हार महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ जनता का फैसला है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को एक अखबार की कटिंग को लगाते हुए ट्वीट किया, ‘उप्र निकाय चुनाव में भाजपा के लगभग 25 सांसदों के क्षेत्र में जनता ने भाजपा के प्रत्याशियों को हराया है। ये महंगाई, बेरोज़गारी, ठप्प कारोबार, ध्वस्त क़ानून-व्यवस्था, नारी-युवा विरोधी भाजपाई सोच व भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ जनता का फ़ैसला है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की नाव पलट देगी।’

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय