Tuesday, April 1, 2025

सहारनपुर में ईंट भट्ठे पर काम कर रहे एक बुजुर्ग मज़दूर की गिरने से हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

सहारनपुर। ईंट भट्ठे पर काम कर रहे एक बुजुर्ग मज़दूर की गिरने से मौत हो गई। मजदूर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के गंगोह के मोहल्ला इलाही बक्श निवासी मुशर्रफ पुत्र अकबर बाड़ी माज़रा रोड़ स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। काम करते समय वह अचानक गिर गया। गिरने से उसके काफी गम्भीर चोट आ गई।
घायल मजदूर को आनन-फ़ानन में चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग मज़दूर की मौत हो गयी। बुजुर्ग की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज देया। मृतक के परिवारजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय