Tuesday, May 13, 2025

आगरा में अराजकतत्वों ने मजार का कुछ हिस्सा तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

आगरा। फतेहपुर सीकरी के पास एक मजार में अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए टूटे हिस्से को एकत्रित किया। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूरा मार्ग पर स्थित आला सैयद मजार शरीफ पर अराजकतत्वों ने बीती रात तोड़फोड़ कर दी। मंगलवार की सुबह मजार पर पहुंचे खिदमतगारों ने ताला खोलकर देखा तो इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस बीच सूचना पाकर एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से गुस्साएं लोगों को शांत कराते हुए पुलिस ने टूटे हिस्सों को एकत्रित कर मजार की मरम्मत का कार्य शुरू कराया है।

एसीपी ने कार्रवाई का भारोसा देकर लोगों को शांत कराया और अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय