Saturday, October 26, 2024

हिसार: युवा महोत्सव के दौरान कलाकारों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 12वें इंटर जोनल युवा महोत्सव में शनिवार को अनेक कार्यक्रम हुए। चौधरी रणबीर सिंह सभागार के मेन हॉल में सोलो डोस हरियाणवी पुरुष, सोलो डोस हरियाणवी महिला, क्लासिकल डांस सोलो, माइम, रिचुअल, मिमिक्री, स्किट हिंदी, स्किल हरियाणवी, वन प्ले एक्ट हिंदी, वन प्ले एक्ट संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिक्षण खंड-4 के सेमीनार हॉल में वेस्ट्रन वोकल सोलो, ग्रुप सोंग वेस्ट्रन, वेस्ट्रन इंस्टूमेंटल सोलो, लाइट इंडियन वोकल सोलो, फोक सोंग हरियाणवी सोलो, फोक इंस्ट्रूमेंटल हरियाणवी सोलो, ग्रुप सोंग हरियाणवी, फोक सोंग जनरल सोलो, ग्रुप सोंग जनरल इंडियन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

चौधरी रणबीर सिंह सभागार के सेमीनार हॉल में क्विज, डिबेट, इलोक्युशन, पोइट्री रिसाइटेशन इंगलिश, पोइट्री रिसाइटेशन हिंदी, पोइट्री रिसाइटेशन उर्दू, पोइट्री रिसाइटेशन पंजाबी व पोइट्री रिसाइटेशन हरियाणवी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

चौधरी रणबीर सिंह सभागार के क्रश हॉल में ऑन दा स्पॉट फोटोग्राफी, मेहंदी, कोलाज, ऑन दा स्पोट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग व कार्टूनिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मयूर रंग मंच पर सांग की प्रस्तुतियां दी गई। विद्यार्थियों ने साहित्यिक ललित कला तथा नाट्य विधाओं की प्रस्तुतियों में एक तरफ जहां अपनी शानदार कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं देश तथा समाज के विभिन्न मुद्दों को भी मुखरता से उठाया। विद्यार्थियों ने संगीत तथा नृत्य कलाओं के कार्यक्रम की प्रस्तुतियों में भारतीय तथा लोक संगीत व नृत्य की विधाओं की शानदार प्रस्तुतियां दी। दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों को सराहा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय