Saturday, May 11, 2024

जींद में बोले भगवत मान- भाजपा का सबसे बडा डर अरविंद केजरीवाल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

जींद। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में स्कूल बनवाने पर मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया गया। भाजपा को यह भी डर सताता है कि जहां भी केजवरीवाल जाता है तो वहां भाजपा का सूपडा साफ हो जाता है। चलो केजरीवाल को ईडी का नोटिस भेज दो ताकि वो डर जाएं लेकिन भाजपा को कौन समझाए कि वो डरने वाले नही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। एक मौका केजरीवाल को बदलाव के नाम पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि भाजपा केजरीवाल को डराने के लिए बार-बार ईडी का नोटिस भेज रही है। उन्होंने भाजपा को ललकारा कि हम वो पत्ते नहीं कि जो शाख से टूट कर गिर जाएं, भाजपा की आंधियों को बोल दो औकात में रहें। उन्होंने कहा कि जो भी अच्छा काम करते हैं, भाजपा उन लोगों को जेल में डालने का काम करती है। संजय सिंह को जेल में डाल दिया गया, लेकिन वो डरने वाले नही है। क्योंकि हम देश को प्यार करते हैं और देश की आन-बान और शान के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब सरकार के कार्यों को गिनवाते हुए कहा कि पहले जब भी पंजाब में नई सरकार आती थी तो घाटा ही घाटा दिखाया जाता था, लेकिन अब पंजाब में आप की सरकार है तो उल्टी गंगा बहा दी गई है। पहली बार सरकार ने थर्मल प्लांट खरीदा है और कहा है कि इस प्लांट को हम चला कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का साथ चाहिए। वो केवल जनता के लिए काम करना चाहते हैं। उनका न तो किसी व्यापार में हिस्सा है और न ही किसी ट्रांसपोर्ट में। वो हिस्सा डालते हैं तो जनता के दुखों में हिस्सा डालते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पंजाब का छोटा भाई है। हमारे अग्निवीर, हमारे युवा देश की रक्षा कर रहे हैं, लेकिन भाजपा को क्या पता देशभक्ति क्या होती है। उन्होंने कहा कि अब समय है कि उठो जागो और यह मत कहना कि हमें क्या लेना। अगर भगत सिंह यह सोचते तो देश आजाद नही होता। इसलिए हम सबको अपने देश के लिए सोचना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में नौकरियां मिल रही हैं, बिजली बिल माफ हैं। ऐसा ही आप की सरकार आने पर हरियाणा में होगा। आप सरकार पंजाब, दिल्ली की तरह हरियाणा में भी पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार में अब तक 42 हजार बच्चों को सरकारी नौकरी दे चुके हैं। ये सभी नौकरियां बिना सिफारिश के लगी हैं। नौकरी के लिए सरकार सीधे उम्मीदवारों का दरवाजा खटखटाती हैं। मान ने कहा कि उन्हें रुपये की कोई कमी नहीं है। उनके साथी कलाकार अच्छा रुपया कमा रहे हैं लेकिन आम आदमी पार्टी को अपने काम के बूते ही पंजाब में 92 सीटें मिली हैं। मान ने कहा कि पंजाब में 664 आम आदमी क्लीनिक बन चुके हैं, 125 तैयार हैं। इन क्लीनिकों में एक करोड़ लोग दवाई लेकर ठीक हो चुके हैं। उनकी सरकार में नेता जुमले नहीं बोलते, वह धरातल पर काम करते हैं। विधायकों को तोड़कर सरकार बनाने का काम वह नहीं करते। मान ने हरियाणा के लोगों से पूछा कि आपके बैंक खातों में 15 लाख रुपये आ गया क्या, फिर कहा कि पंजाब में भी नहीं आए। पीएम नरेंद्र मोदी की हर बात जुमला निकली। अब इनको बदलने का समय आ गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय