Wednesday, April 16, 2025

देवबंद में पुलिस मुठभेड़ में बाबा गैंग का सदस्य व वांछित बदमाश गोली लगने से हुआ घायल, गिरफ्तार,दूसरा फरार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बाबा गैंग के सदस्य व वांछित अभियुक्त युवराज उर्फ घोलू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा/02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट की बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु सघन चैकिंग/गश्त की जा रही है।
इसी क्रम में  बीती रात थाना देवबन्द पुलिस द्वारा मकबरा गाँव रजवाहे की पुलिया पर चैकिंग की जा रही थी तभी दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट) पर झबरेड़ा की तरफ से आते दिखायी दिये। जिनको संदिग्ध होने पर पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया तो वह नहीं रूके तथा मोटर साइकिल वापस मोडकर भागने के प्रयास करने लगे। इसी दौरान व्यक्तियों की मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गयी। जब पुलिस टीम व्यक्तियों के करीब पहुँची तो एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाएं पैर में गोली लग गई।
जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान युवराज उर्फ घोलू पुत्र रविन्द्र निवासी दुगचाड़ा थाना देवबन्द, सहारनपुर के रूप में हुई है। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। जिसकी पुलिस टीम तलाश कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त युवराज उर्फ घोलू दिनांक 13.02.2024 को ग्राम दुगचाड़ा के जंगल में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के सम्बन्ध में थाना देवबन्द पर पंजीकृत अभियोग संख्या 63/24 धारा 307 भादवि का वांछित अभियुक्त है।
गिरफ्तार/घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त शातिर बदमाश पूर्व में कईं बार गम्भीर अपराधों मे जेल जा चुका है तथा इस पर  एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु काम्बिग की जा रही है ।
यह भी पढ़ें :  असली जेवर दिखाकर 26.90 लाख की ठगी: सहारनपुर में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, नकली जेवर से व्यापारी को बनाया शिकार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय