Monday, April 21, 2025

होली से पहले उत्तराखंड में मिलावटखोरों पर शिकंजा, प्रदेशभर में सख्त अभियान

देहरादून। धामी सरकार ने होली त्योहार को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ प्रदेशभर में सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रदेश की सीमाओं पर कड़ी चौकसी बढ़ा दी गई है और व्यापक छापेमारी अभियान शुरू किया गया है।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन के आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर विभाग होली के दौरान मिलावटी उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए छापेमार दस्तों और सचल वाहन टीमों का गठन किया गया है।उन्हाेंने बताया कि विभाग की प्राथमिकता आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण और मिलावट रहित उत्पाद उपलब्ध कराना है। होली का त्योहार निकट है। ऐसे में खाद्य संरक्षा और औषधि नियंत्रण प्रशासन ने प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया है।

विभाग के अपर आयुक्त एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी का कहना है कि गढ़वाल और कुमाऊ मंडल में छापेमारी अभियान लगातार जारी है। विभाग ने विजिलेंस सेल का गठन किया है। यहां शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है और साथ ही सर्विलांस के माध्यम से भी मानीटरिंग की जा रही है।

ताजबर जग्गी ने बताया हर जिले में नोडल अधिकारी बनाए गये हैं और वो फूड इंस्पेक्टर के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर सैंपलिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सचल वाहनों में भी सैंपलिंग की व्यवस्था की गयी है।

उन्हाेंने बताया कि देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मावा, पनीर, खोया आदि की जांच की जा रही है ताकि आम लोगों को सही और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिल सके। हम प्रदेश की सीमा के साथ लगते यूपी के शहरों के ड्रग कंट्रोलर और फूड इंस्पेक्टरों के साथ कार्डिनेट कर संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री ने धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विकास मेले का किया शुभारंभ

देहरादून में आशारोड़ी पर बाहर से आने वाले दूध और उससे बने उत्पादों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक शिकायतें ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार से हैं। यहां सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और उत्पादों की सैंपलिंग की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय