Sunday, April 27, 2025

छोटा प्रदेश-सुखी प्रदेश, पृथक राज्य बनाने के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा बड़े से बड़ा संघर्ष करने को तैयार- भगत सिंह वर्मा

सहारनपुर  (सरसावा)। ग्राम इस्माइलपुर में चौधरी इरशाद चेयरमैन के निवास पर एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि छोटा राज्य सुखी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा बड़े से बड़ा आंदोलन करने को तैयार है। जिसके लिए नगर-नगर, गांव-गांव जाकर बैठक करके जन जागरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई समस्याओं का हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण ही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, उन्नति और विकास के लिए पृथक राज्य का निर्माण जरूरी है। लखनऊ में बैठे हुए प्रदेश के मुखिया व पूर्वांचल के नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश की घोर उपेक्षा लगातार करते आ रहे हैं। वकीलों के 45 वर्ष से लगातार संघर्ष करने के बावजूद भी आज तक मेरठ में हाई कोर्ट की बैंच की स्थापना नहीं की गई है। जबकि प्रयागराज के पास ही लखनऊ में हाई कोर्ट की बेंच बना दी गई है। मध्य प्रदेश में हाई कोर्ट की तीन बेंच है और राजस्थान में दो बैंच है तो देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी कम से कम तीन हाई कोर्ट की बेंच होनी चाहिए थी। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता न्याय के लिए 700 किलोमीटर दूर हाईकोर्ट इलाहाबाद प्रयागराज में जाने को मजबूर है।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां राजधानी व हाईकोर्ट अपने आप ही मेरठ में होगा। पृथक राज्य बनने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल नकद मिलेगा और चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान व ब्याज तत्काल होगा। आज बड़ा राज्य होने के कारण उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गुंडागर्दी व अव्यवस्था की चपेट में है। छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौधरी इरशाद ने कहा कि हम पृथक राज्य के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भगत सिंह वर्मा के साथ हैं। पृथक राज्य हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी है। पृथक राज्य में यहां सभी को नि:शुल्क शिक्षा और चिकित्सा होगी और यहां सहारनपुर में भी एम्स की स्थापना होगी।
बैठक का संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि पृथक राज्य बनने पर यहां किसानों की समस्याएं प्राथमिकता पर हल होगी और सभी शिक्षित युवाओं को रोजगार होंगे और यह पृथक पश्चिम प्रदेश गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से मुक्त होगा। बैठक में मुक्ति मोर्चा के कार्य समिति सदस्य रजत शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी दुष्यंत, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, नगर मंत्री अकमल गौड़, जुबेर चौधरी, अतीक चौधरी, वाजिद चौधरी, आदिल चौधरी, मेहरून प्रधान, जुनैद, इरशाद, हाजी कलीम, नजाकत, चौधरी फुरकान, चौधरी नदीम, खालिद, जुबेर, नईम, एहसान, साकेब आदि ने भाग लिया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय