Thursday, May 15, 2025

भजनलाल शर्मा आज संभालेंगे राजस्थान की कमान, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में ग्रहण करेंगे शपथ

जयपुर। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता भजनलाल शर्मा आज (शुक्रवार) दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न 12ः15 बजे राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पर होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम केंद्रीय नेता शामिल होंगे। प्रदेश के एक लाख से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।

समारोह में 16 केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के 17 मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। समारोह स्थल पर भाजपा के झंडे, होर्डिंग और काउंटर सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं वाले पोस्टर और बैनर लगाए गए है। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने उच्चाधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए है।

समारोह में केंद्रीयमंत्री शाह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रहलाद जोशी, अश्चिनी वैष्णव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, नित्यानंद राय, एसपी सिंह बघेल, मनसुख मांडविया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और मणिपुर मुख्यमंत्री के एन बीरेन सिंह के अलावा केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, चौना मीन, देवेंद्र फड़नवीस और यानथुंगो के शामिल होंगे। राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय