Monday, May 12, 2025

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने निकाली नगर में गन्ना तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा कचहरी परिसर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरनास्थल से नगर में गन्ना तिरंगा यात्रा निकालकर गन्ना मूल्य में पर्याप्त वृद्धि कर इसकी घोषणा किए जाने की मांग उठाई। कलेक्ट्रेट में पहुंचकर किसानों ने गन्ना दहन भी किया।

 

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान, जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी, चौधरी उधम सिंह आदि के नेतृत्व में धरना स्थल से किसान बड़ी संख्या में जुलूस की शक्ल में गाना तिरंगा यात्रा में हाथों में गन्ने और तिरंगे लेकर शामिल हुए। कचहरी से प्रकाश चौक वाले गेट से निकलकर किसान महावीर चौक पहुंचे और गन्ना तिरंगा यात्रा को लेकर मीनाक्षी चौक होते हुए शिव चौक पहुंचे यहां शिव की परिक्रमा कर किसान झांसी रानी चौक से कोर्ट रोड होते हुए वापस कचहरी पहुंचे जहां कलेक्ट्रेट में किसानों ने गन्ने का दहन किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि प्रशासन हमारी बात को लखनऊ में सशक्त रूप से नही पहुंचा रहा है।

 

किसान अपने तरीके से अपनी बात शासन तक पहुंचने में सक्षम है। किसान खुले आसमान में गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर आंदोलन कर रहा है। गन्ना तिरंगा यात्रा में खतौली तहसील अध्यक्ष शेखर सोम, पवित अहलावत ब्लॉक अध्यक्ष खतौली, सुरेंद्र रावल ब्लॉक अध्यक्ष सदर, बिजेंद्र बालियान प्रदेश सचिव, विपिन त्यागी मंडल सचिव, मोहित मलिक, दुष्यंत मलिक, सलमान गौड़, यासीन चौधरी, पिंटू ठाकुर, अंकित जावला, विनय मुखिया मुर्तजा बालियान, मदन कश्यप, सहदेव, मनीष त्यागी, नीरज मलिक, प्रवीण पहलवान, श्रेय मलिक,देवेंद्र पिन्ना, संजीव सहरावत, चंद्रवीर भोकरहेड़ी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय