Thursday, April 24, 2025

मुजफ्फरनगर में किसान आंदोलन को भीम आर्मी ने दिया समर्थन  

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में चल रहे किसानों के आंदोलन को आज भीम आर्मी ने भी अपना समर्थन दे दिया है। आज भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात कर अपना समर्थन दिया।

इस दौरान भीम आर्मी जिला अध्यक्ष रजत निठारी ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली किसानों की महापंचायत में भीम आर्मी का पूर्ण समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में भीम आर्मी तन मन धन से साथ रहेगी। कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगों को नहीं पूरा करेगी तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।

[irp cats=”24”]

भीम आर्मी के भी वही मुद्दे है जो किसानों और कमेरों के मुद्दे हैं। जीआईसी मैदान में दलित समाज के मास्टर नीरज कुमार भी पिछले 9 दिनों से धरनारत है।

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष रजत निठारिया ने पूरी टीम के साथ पहुंचकर नीरज की समस्याओं को सुना और कहा कि इनकी मांगे भी जायज हैं इनकी मांगों को भी आंदोलन में उठाया जाएगा।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय