Saturday, April 26, 2025

बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे मुजफ्फरनगर, असंतोष की खबरों पर लिया संज्ञान

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह आज मुजफ्फरनगर पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर उन्होंने एक महत्वपूर्ण बैठक ली।

 

विभिन्न वर्गों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति उपग्रह रहे असंतोष की चर्चाओं के बीच प्रदेश संगठन मंत्री ने उन पर गहनता से विचार किया और उस नाराजगी को दूर करने के प्रयासों पर भी चर्चा की।

[irp cats=”24”]

 

संगठन मंत्री ने उन कारणों की भी जानकारी ली, जिसकी वजह से यह संतोष व्याप्त हो रहा है। संगठन मंत्री को जानकारी दी गई की समाज के विभिन्न वर्गों में भारतीय जनता पार्टी को लेकर कुछ रोष है।

 

जिसमें राजपूत समाज कम भागीदारी मिलने को लेकर आहत है। संगठन मंत्री ने इस पर गहनता से विचार विमर्श किया और नाराजगी को दुर करने की योजना बनाई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय