Tuesday, April 29, 2025

भाजपा शहरों की दशा और दिशा सुधारना चाहती है-भूपेंद्र चौधरी

बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय के दूसरे चरण में 95 नगरपालिका, 268 नगर पंचायत एवं 7 नगर निगम में चुनाव होने हैं। शहरी क्षेत्रों में विकास की यात्रा निरंतर चलती रहे। भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक शहर की दशा और दिशा सुधारना चाहती है।

विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर जनता के बीच हम जा रहे हैं और जनता का हमें भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, भ्रष्टाचार का खात्मा, गुंडागर्दी का खात्मा, धारा 370 को खत्म करना व राम मंदिर का निर्माण करना इन सभी मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज गुंडे, माफिया उत्तर प्रदेश को छोड़कर भाग रहे हैं।

[irp cats=”24”]

बिजली वितरण की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी ने सुधारी है एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू की है। हमारी छठी पीढ़ी का संघर्ष राम मंदिर के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समय में साकार होता दिखाई दे रहा है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव की दृष्टि से कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। आपकी ताकत पर ही लोकसभा एवं विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम फहराया है। प्राण प्रण से अपनी अपनी जिम्मेदारी पूरी ताकत से निभाते हुए सकारात्मक ऊर्जा के साथ संगठन का कार्य करें एवं अधिक से अधिक मतदान 11 मई को करें और कराएं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी दीप्ति मित्तल, शिकारपुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी राजबाला सैनी, जिला प्रभारी बसंत त्यागी, प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, सांसद डॉ. भोला सिंह, डॉ. महेश शर्मा, सूर्य प्रकाश पाल, पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा, डी के शर्मा, विधायक प्रदीप चौधरी, मीनाक्षी सिंह, अनिल शर्मा, मानवेंद्र सिंह एमएलसी, गिरिराज सिंह, संजय माहेश्वरी, पूर्व विधायक अनीता लोधी, मुंशीलाल गौतम, विमला सोलंकी, विजेंद्र खटीक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय