Sunday, April 13, 2025

एनएच-58 पर जाम लगाकर भाकियू ने किया प्रदर्शन ,कहा-तानाशाह सरकार किसानों का दमन कर रही

मेरठ। सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता विश्व व्यापार संगठन का पुतला फूंककर प्रदेश भर में हाईवे जाम कर रहे हैं। मेरठ में एनएच-58 पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि दोपहर 11:30 बजे संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सभी जिलों में हाईवे पर किसान जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरठ में भाकियू कार्यकर्ता एनएच-58 स्थित कैलाशी अस्पताल के सामने, सकौती व मोहिउद्दीनपुर में रोड जाम कर दोपहर बाद पुतला दहन किया जाएगा।

बागपत जनपद में किसान ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पहुंच गए। यहां भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास धरने पर बैठे हैं। इस दौरान हाईवे पर ही किसानों की चौपाल लगी है। भाकियू नेता किसानों को संबोधित कर रहे हैं।

दिल्ली बॉर्डर पर हरियाणा व पंजाब के किसान एमएसपी की मांग को लेकर काफी दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी को समर्थन देने के लिए आज पश्चिमी यूपी से शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं में कंकरखेड़ा में एलआईसी ग्राउंड के सामने हाईवे पूरी तरह जाम कर दिया।

कहा कि तानाशाह सरकार किसानों का दमन कर रही है। किसानों को उनकी फसल का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार किसान पर निशाना साध रही है। वही भाकियू नेता बबलू जिटोली ने कार्यकर्ताओं के साथ चोली कट पर हाईवे पर जाम लगा दिया। भाकियू नेता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो दिल्ली दूर नहीं है।

यह भी पढ़ें :  सीसीएसयू पीएचडी छात्रों को देगी प्रतिमाह पांच हजार रुपये
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय