Saturday, April 12, 2025

गंगनहर से दो महिलाओं के शव बरामद, एक शव की हुई शिनाख्त, दूसरे शव की नहीं हुई पहचान

मोरना। बुधवार को भोपा गंग नहर में दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गयी। एक शव की शिनाख्त बेलडा से 11 दिन पूर्व गायब महिला के रूप में हुई, तो दूसरे शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया, जबकि बेलडा निवासी परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है।

 

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलडा निवासी सरोज देवी गत 18 फरवरी की रात्रि में अपने घर से अचानक लापता हो गई थी्र परिजनों ने सभी संबंधित जगह-जगह पर महिला की तलाश की, मगर कही कुछ पता नहीं लग सका,  बेलडा नहर पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया, तो महिला गंगनहर पुल के पास चप्पल व शाल रखती हुई दिखाई दी थी। महिला के गंगनहर में डूब जाने की आशंका को लेकर परिजन गंग नहर में कई स्थानों पर शव की तलाश कर रहे थे।

 

 

बुधवार को जौली के पास गंग नहर में महिला का शव नहर में तैरता हुआ दिखाई दिया। बाहर निकालने पर शव की पहचान सरोज निवासी बेलडा के रूप में हुई। मृतका अपने पीछे पति व चार बच्चे छोड गयी है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। वहीं बुधवार की सुबह एक अन्य शव बेलडा के पास गंग नहर से बरामद हुआ।

 

 

दरअसल ग्रामीण लापता सरोज के शव की तलाश में बेलडा के पास भी जुटे हुए थे, कि महिला के तैरते शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान न हो सकी। मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

यह भी पढ़ें :  महावीर जन्म कल्याणक रथयात्रा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, नई मंडी की गलियों में गूंजी जयकार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय