मुज़फ्फरनगर में गुरु नानक देव का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया, कीर्तन दरबार में निहाल हुई संगत
मुजफ्फरनगर। सिख धर्म के प्रवर्तक साहिब श्री गुरु नानक देव जी का 556वां पावन प्रकाश पर्व जनपद में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति के तत्वावधान में भगत सिंह रोड पर पंडाल में महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।
रात्रि ठीक 10 बजे, गुरुद्वारा पंचदरा साहिब के हैड ग्रंथी ज्ञानी गौरव सिंह ने अरदास की, जिसके बाद गुरु का अटूट लंगर

संगतों को बड़ी श्रद्धा भाव से छकाया गया। इस अवसर पर गुरु घर की ओर से विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और जत्थेदार देविंदर सिंह कालू को सरोपा और गुरु साहब का फोटो देकर सम्मानित किया गया।
प्रकाश पर्व के अवसर पर भगत सिंह रोड को रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था। देर रात्रि में पंडाल और भगत सिंह रोड पर हुई ग्रीन आतिशबाजी संगतों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सरदार सतनाम सिंह हंसपाल द्वारा किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !
