मुज़फ्फरनगर में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, किसान से की 9 लाख की धोखाधड़ी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में पंजाब नेशनल बैंक शाखा के एक मैनेजर सहित दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीडि़त किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि खरीदी गई जमीन पर नो ड्यूज लेने के लिए ऋण की अदायगी के लिए रुपया जमा किया […]
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में पंजाब नेशनल बैंक शाखा के एक मैनेजर सहित दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीडि़त किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि खरीदी गई जमीन पर नो ड्यूज लेने के लिए ऋण की अदायगी के लिए रुपया जमा किया गया था। धोखाधड़ी करते हुए, जिसमें से 9 लाख रुपया निकाल लिया गया। थाना बुढ़ाना में सीओ के आदेश पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा मंडी बुढ़ाना के मैनेजर पीयूष और इकबाल अहमद पुत्र काले खां निवासी मंदवाड़ा के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया।
गांव मुंडेट निवासी बाला देवी पत्नी भोपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने 21 अक्टूबर 2022 को इकबाल अहमद से 17 बीघा जमीन खरीदी थी। उसने बताया कि जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड का 9 लाख से अधिक ऋण बकाया था। बाला देवी का कहना है कि जमीन पर नो ड्यूज लेने के लिए उसने ऋणी इकबाल अहमद के खाते में 9.20 लाख रुपया जमा कराए थे।
आरोप है कि बैंक मैनेजर पीयूष के साथ सांठगांठ कर धोखाधड़ी करते हुए इकबाल अहमद ने खाते से 9 लाख रुपए निकाल लिए, जिसके बाद उसे बैंक से नोड्यूज भी नहीं दिया गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बैंक मैनेजर और इकबाल के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां