एडीजी व एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिए निर्देश
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2023 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कांवडिय़ों/श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन पूर्णरूप से कटिबद्ध है। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ राजीव सभरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा भारी बरसात में कांवड मार्ग का […]
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2023 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कांवडिय़ों/श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन पूर्णरूप से कटिबद्ध है।
इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ राजीव सभरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा भारी बरसात में कांवड मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशू गौरव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : महिला अधिवक्ता को अश्लील मैसेज भेजकर दे रहा जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्जअपर पुलिस महानिदेशक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए कावंड़ यात्रियों के लिए की गयी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चेक किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से कांवड मार्ग में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, बैरियर व्यवस्था, कांवड मार्ग पर लगे चेतावनी/सांकेतिक बोर्ड को चेक किया गया।
इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बरसात के दौरान सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने, डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा कांवडियों/श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही एडीजी द्वारा द्वारा कांवडियों/श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी तथा उनकी समस्याओं, खान-पान व अन्य विषयों पर संवाद करते हुए कांवडियों/श्रद्धालुओं को बताया गया कि बरसात के मौसम में अपना विशेष ध्यान रखें, यदि किसी प्रकार की असुविधा/परेशानी होती है तो डॉयल-112 पर कॉल कर सकते है, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां