मणिपुर में सामान्य स्थिति के लिए हर संभव प्रयास जारी, भरोसा करे विपक्ष: सरकार
नयी दिल्ली – सरकार ने आज विपक्ष को भरोसा दिलाया कि वह हिंसाग्रस्त मणिपुर में स्थिति सामान्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और विपक्ष को सरकार को सहयाेग देने के साथ साथ उस पर विश्वास करना चाहिए जबकि विपक्ष ने केन्द्र और मणिपुर सरकार पर स्थिति से निपटने में विफल रहने […]
नयी दिल्ली – सरकार ने आज विपक्ष को भरोसा दिलाया कि वह हिंसाग्रस्त मणिपुर में स्थिति सामान्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और विपक्ष को सरकार को सहयाेग देने के साथ साथ उस पर विश्वास करना चाहिए जबकि विपक्ष ने केन्द्र और मणिपुर सरकार पर स्थिति से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए वहां सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की मांग की।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए शनिवार शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।
ये भी पढ़ें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पेश बैठक में श्री शाह के अलावा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, कांग्रेस के ओकराम इबोबी सिंह, द्रमुक के तिरूचि शिवा , तृणमूल कांगेस के डेरेक ओ ब्रायन,मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड के संगमा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जॉन ब्रिटास , राजद के मनोज झा, शिव सेना उद्धव ठाकरे की प्रियंका चतुर्वेदी और अन्ना द्रमुक के एम थम्बीदुरैई आदि नेताओं ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामदगृह मंत्रालय के सूत्रोंं अनुसार बैठक में मंत्रालय की ओर से एक प्रस्तुति दी गयी जिसमें यह बताया गया था कि यह परिस्थिति कैसे बनी और सरकार इससे निपटने के लिए क्या कदम उठा रही है।
भाजपा के सूत्रों ने बताया कि सरकार की ओर से कहा गया कि वह स्थिति से निपटने तथा वहां स्थिति सामान्य बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है और विपक्ष को सरकार पर विश्वास करना चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि हिंसा को रोकने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।
बैठक में समूचे विपक्ष ने मणिपुर में हिंसा पर अपनी चिंता व्यक्त की। विपक्षी नेताओं ने इस मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी हैरानी जतायी। विपक्ष ने मणिपुर की स्थिति का जायजा लेने के लिए सर्वदीय शिष्टमंडल वहां भेजने की भी मांग की। विपक्ष ने यह भी कहा कि राज्य के लोगोंं का वहां के राजनीतिक नेतृत्व में भरोसा नहीं रहा है और इसे देखते हुए वहां नेतृत्व के बदलाव किया जाना चाहिए।
सरकार की ओर से कहा गया कि वह विपक्षी नेताओं की सभी बातों तथा सुझावोंं पर खुले मन से विचार करेगी तथा स्थिति को सामान्य बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास करेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां