असम के सीएम ने किसानों के साथ फोटो खिंचवाने पर की राहुल की आलोचना, कांग्रेस ने किया पलटवार
गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को अचानक हरियाणा में सोनीपत के मदीना गांव में खेत में काम कर रहे किसानों के बीच पहुंच गए। इस दौरान राहुल गांधी ने किसानों से बातचीत की और खेत में धान की रोपाई में उनके साथ शामिल हुए। इसको लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल […]
गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को अचानक हरियाणा में सोनीपत के मदीना गांव में खेत में काम कर रहे किसानों के बीच पहुंच गए। इस दौरान राहुल गांधी ने किसानों से बातचीत की और खेत में धान की रोपाई में उनके साथ शामिल हुए। इसको लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की आलोचना की है। इसके बाद राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर पलटवार किया है।
सरमा ने कहा कि राहुल गांधी में अचानक पैदा हुई वास्तविक दिखने की इच्छा और उतावलापन ‘हास्यास्पद’ है। सरमा ने यह भी दावा किया कि जब वायनाड के पूर्व सांसद उनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे तो “किसानों के साथ धक्का-मुक्की” हुई।
असम सीएम ने ट्वीट किया, “राजकुमार में अचानक पैदा हुई वास्तविक दिखने की इच्छा और उतावलापन हास्यास्पद है! लेकिन भगवान के लिए अपनी फोटो और वीडियो टीम से तस्वीरें खिंचवाने के उत्साह में हमारे अन्नदाताओं की गरिमा से खिलवाड़ न करें। खुद को ‘किसान’ बताने के लिए किसानों के साथ धक्का-मुक्की निंदनीय है मिस्टर गांधी।” सरमा ने राहुल को सलाह दी कि रील जीवन पर ध्यान देने के बजाय रियल बनें।
इस बीच, असम सीएम के बयान पर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पलटवार किया है। बोरा ने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर “बिहुवोटिस” (महिला बिहु डांसरों) से घिरे हिमंत बिस्वा सरमा की एक तस्वीर पोस्ट की। साथ ही कैप्शन में लिखा, “यू मीन नो रील, ओनली स्टिल!”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां