बांग्लादेश की मीडिया को हसीना के बयान प्रसारित न करने का निर्देश, पत्रकारों ने सुनवाई पर उठाए गंभीर सवाल

On

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद देश की नेशनल साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने मीडिया संगठनों से उनके बयान प्रसारित न करने की अपील की है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एजेंसी ने मंगलवार को यह निर्देश जारी किया। यह कदम अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस द्वारा अवामी लीग और उसकी नेता शेख हसीना की गतिविधियों को असंवैधानिक रूप से दबाने की एक और कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। नेशनल साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने कहा कि वह इस बात को लेकर "गंभीर रूप से चिंतित" है कि कुछ मीडिया संस्थान "दोषी करार दिए गए भगोड़े" यानी हसीना के बयान प्रसारित कर रहे हैं। एजेंसी के मुताबिक, ये बयान ऐसे निर्देश देते हैं जो "हिंसा, अव्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों को भड़का सकते हैं।" एजेंसी ने भले ही प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आज़ादी का सम्मान करने की बात कही, लेकिन मीडिया से आग्रह किया कि वे "दोषसिद्ध व्यक्तियों" के बयान प्रकाशित न करें और अपनी कानूनी जिम्मेदारियों का ध्यान रखें।

और पढ़ें बुलंदशहर के सिटी मजिस्ट्रेट के पुजारी ने 'दादी' की गला दबाकर की हत्या, चोरी के लिए दो नौकरों ने उकसाया

इस बीच, सैकड़ों पत्रकारों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ आए फैसले पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण की "पक्षपातपूर्ण और अपारदर्शी" प्रक्रिया, दक्षिण एशियाई देश में कानून के शासन के लिए बड़ा खतरा है। यह बयान उस समय आया जब आईसीटी ने सोमवार को जुलाई 2024 के प्रदर्शनों से जुड़े "मानवता के खिलाफ अपराधों" के आरोपों में हसीना को मौत की सजा सुनाई। पत्रकारों ने इस फैसले को तुरंत रद्द करने और पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ न्यायिक प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा, "चाहे आरोपी राजनीतिक नेता हो या आम नागरिक, न्याय पारदर्शी, निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के होना चाहिए। इस मामले में उचित प्रक्रिया और निष्पक्षता का गंभीर अभाव रहा।" 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर MDA का अवैध प्लॉटिंग पर बड़ा एक्शन; 19 बीघा भूमि पर चला बुलडोजर; मुस्तफाबाद और रुड़की बाईपास पर निर्माण ध्वस्त

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

  नई दिल्ली। बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन अधिकांश...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

  मुंबई। रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के साथ ही फैंस का दिल जीत लिया है। हर फिल्म...
मनोरंजन 
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

लार सेहत के लिए अमृत, ब्रह्म मुहूर्त में बन जाता है सबसे बड़ा वरदान

  नई दिल्ली। दाग-धब्बे, झाइयों और डार्क सर्कल्स जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए हम न जाने कितने महंगे आयुर्वेदाचार्य...
हेल्थ 
लार सेहत के लिए अमृत, ब्रह्म मुहूर्त में बन जाता है सबसे बड़ा वरदान

उत्तर प्रदेश

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

देवबंद (तल्हेडी बुजुर्ग)।  देवबंद-गागलहेडी मार्ग एस एच-59 पर साखन खुर्द के निकट अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से   मिली...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

मेरठ में दलित भूमि पर कब्ज़ा और गंगा प्रदूषण पर आजाद अधिकार सेना ने कार्रवाई की मांग

मेरठ। दलितों की हजारों बीघा भूमि पर दबंगों का अवैध कब्ज़ा होने और गंगा नदी में केमिकल प्रदूषण से मुक्ति...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में दलित भूमि पर कब्ज़ा और गंगा प्रदूषण पर आजाद अधिकार सेना ने कार्रवाई की मांग