‘बिग बॉस ओटीटी 2’: जब पूजा भट्ट को लगी ‘शराब’ की लत, शो में किया बड़ा खुलासा
मुंबई। विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और कंटेस्टेंट्स अपने जीवन के बारे में राज खोलने लगे हैं। फिल्म निर्माता-एक्ट्रेस पूजा भट्ट, जो शो में कंटेस्टेंट हैं, ने बताया कि कैसे उन्होंने 44 साल की उम्र में शराब पीने की लत से छुटकारा पाया। पूजा को […]
मुंबई। विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और कंटेस्टेंट्स अपने जीवन के बारे में राज खोलने लगे हैं। फिल्म निर्माता-एक्ट्रेस पूजा भट्ट, जो शो में कंटेस्टेंट हैं, ने बताया कि कैसे उन्होंने 44 साल की उम्र में शराब पीने की लत से छुटकारा पाया।
पूजा को को-कंटेस्टेंट साइरस ब्रोचा से बात करते हुए देखा गया। इस दौरान पूजा भट्ट ने कहा कि मुझे शराब पीने की आदत थी, और इसलिए मैंने इसे सबके सामने माना और लत को छोड़ने का फैसला किया। फिर, उन्होंने बताया कि कैसे लोगों द्वारा उन्हें शराबी का लेबल दिया गया और उन्होंने कैसे इन सब से छुटकारा पाया।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में डंपर और बाइक की भीषण टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, बिरालसी के पास हुआ हादसापूजा को यह कहते हुए सुना गया कि “समाज पुरुषों को शराब पीने का लाइसेंस देता है और इस तरह वे खुले तौर पर नशे की लत और शराब से उबरने के बारे में बात कर सकते हैं। महिलाएं खुले तौर पर शराब नहीं पीती हैं और इसलिए वे खुले तौर पर इसे छोड़ भी नहीं सकती हैं।”
उन्होंने कहा, औरतें खुलेआम नहीं पीती हैं और इसलिए वो लोगों के सामने शराब छोड़ने की बात नहीं करती हैं। मैं खुले तौर पर पीती थी, इसलिए जब मैंने सोचा कि अब मुझे शराब छोड़नी है, तो मुझे एहसास हुआ कि मुझे यह छिपकर क्यों करना चाहिए? लोग मुझे शराबी कहते थे। फिर मैंने कहा कि मैं ठीक हो रही शराबी हूं।
बता दें ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जियो सिनेमा पर प्रसारित होता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां