पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता, जारी किया साझा बयान, मोदी बोले: भारत-अमेरिका के डीएनए में है लोकतंत्र
वांशिगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच जारी द्विपक्षीय वार्ता पूरी हो गई है। दोनों नेताओं के बीच लगभग 2 घंटे तक बातचीत हुई। दोनों के बीच न्यू एनर्जी में साझेदारी बढ़ाने समेत कई अहम निर्णय लिया गया। दोनों नेताओं ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत-अमेरिका को भरोसेमंद साझेदार के तौर […]
वांशिगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच जारी द्विपक्षीय वार्ता पूरी हो गई है। दोनों नेताओं के बीच लगभग 2 घंटे तक बातचीत हुई। दोनों के बीच न्यू एनर्जी में साझेदारी बढ़ाने समेत कई अहम निर्णय लिया गया। दोनों नेताओं ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत-अमेरिका को भरोसेमंद साझेदार के तौर पर बनाने का निर्णय लिया है। द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका के डीएनए में लोकतंत्र है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। पीएम मोदी का बाइडन ने अपनी पत्नी के साथ व्हाइट हाउस में स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ विदेश मंत्री जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी कैबिनेट से मुलाकात की। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला जिल बाइडन का आभार जताया।
ये भी पढ़ें इंजीनियरिंग छात्र के आतंकी लिंक का खुलासा, महाराष्ट्र एटीएस की पूछताछ में बड़ा सच आया सामनेप्रधानमंत्री मोदी ने बाइडन के साथ साझा बयान जारी करते हुए कहा कि व्यापार और निवेश में अमेरिका-भारत साझेदारी न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। आज अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। हमने व्यापार से संबंधित लंबित मुद्दों को खत्म करने और एक नई शुरुआत करने का फैसला किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन भारत और अमेरिका के संबंधों के इतिहास में एक विशेष महत्व रखता है। मोदी ने कहा कि आज की हमारी चर्चा और हमारे द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से हमारी ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में एक नया अध्याय जुड़ा है। एक नई दिशा और एक नई ऊर्जा मिली है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि भारत और अमेरिका साथ मिलकर असीमित क्षमता वाले साझा भविष्य के दरवाजे खोल रहे हैं। स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने के लिए अंतरिक्ष उड़ान पर सहयोग और क्वांटम कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया द्वारा बोइंग विमान खरीदने के समझौते से अमेरिका में 10 लाख नौकरियों को मदद मिलेगी।
पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त बयान में बाइडन ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी में से एक है।
इस अवसर पर विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और भारत के प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के संयुक्त प्रेस बयान से पहले पहुंचे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां