मुज़फ्फरनगर में लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, 3 महिलाओं समेत 4 को लिया हिरासत में , दूसरे को लूटने की योजना में फंसे
खतौली। रतनपुरी पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित चार को गिरफ्तार करके जेल रवाना किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से लूटे गए आभूषण बरामद करने का दावा किया है। रतनपुरी प्रभारी निरीक्षक पकंज राय ने जानकारी देते हुए बताया कि रतनपुरी थाने के गांव समोली निवासी जगपाल पुत्र बलजीत ने 29 जून को थाने में […]
खतौली। रतनपुरी पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित चार को गिरफ्तार करके जेल रवाना किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से लूटे गए आभूषण बरामद करने का दावा किया है।
रतनपुरी प्रभारी निरीक्षक पकंज राय ने जानकारी देते हुए बताया कि रतनपुरी थाने के गांव समोली निवासी जगपाल पुत्र बलजीत ने 29 जून को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी मुलाकात सोनू नाम के युवक से हुई थी, जिससे उसने अपने पुत्र विकास की शादी अच्छी जगह कराने की बात की थी। इस पर सोनू ने जगपाल को विकास की शादी अच्छी लड़की से कराने का वादा किया था।
इसके बाद सोनू ने अपने गिरोह के साथियों को विकास की शादी कराने की बात बताई, तो सभी ने विकास को लूटने की योजना बनानी शुरू कर दी और कुछ दिन बाद विकास की शादी का कार्यक्रम तय कर पल्लवी पुत्री रोहताश निवासी नगीना जनपद बिजनौर से करा दी गयी। इस दौरान पहली रात में ही दुल्हन विकास के परिजनों के सोने के बाद उसके घर में रखे सोने चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गयी थी। इसके बाद पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गिरोह की तलाश शुरू कर दी।
इंस्पेक्टर पकंज राय ने बताया कि विगत रात्रि फिर से लुटेरी दुल्हन गिरोह किसी अन्य को शिकार बनाने जा रहा था। मगर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेशनल हाइवे स्थित ओल्ड राय होटल गांव रायपुर नंगली के समीप से सभी आरोपियों को छापेमारी कर हिरासत में ले लिया और रतनपुरी थाने ले आई जहाँ पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक सोनू ने बताया कि वो जनपद बिजनोर के कस्बा नजीबाबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करता है, जहां उसकी मुलाकात पूनम पत्नी राजेन्द्र से हुई थी।
ये भी पढ़ें ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी का चाबुक, 'गलत क्लासिफिकेशन' के चलते लगा 6.37 करोड़ का जुर्मानापूनम ने सोनू को अच्छे पैसे कमाने के लिये लोगों की शादी कराकर उन्हें लूटने की योजना बताई थी, जिसमें दुल्हन पहली रात में ही दूल्हे के घर से सारा सामान लूटकर ले जाती है, जिसे हम सब हिस्सों में बांटते है। सोनू ने पुलिस को बताया कि समोली निवासी विकास पुत्र जगपाल को भी हमने ही शादी कराकर लूटा था।
वही पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों से दो अंगूठी, एक मंगल सूत्र, एक सोने की चेन के साथ कपड़ो से भरा थैला भी बरामद किया है। पुलिस ने हिरासत में लिये सोनू पुत्र रघुनाथ निवासी बुढाना, गीता पत्नी राजपाल नगीना जनपद बिजनौर, पल्लवी पुत्री रोहताश निवासी नगीना, पूनम पत्नी राजेन्द्र निवासी नजीबाबाद जनपद बिजनौर से कड़ी पूछताछ करने के बाद उनका चालान कर दिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां