भीषण गर्मी से हो रही मौतों को लेकर अलर्ट मोड पर केंद्र, मंडाविया ने लिया फैसला- इन राज्यों में भेजी जाएगी 5 एक्सपर्ट्स की टीम
नई दिल्ली। कई राज्यों में भीषण गर्मी जारी है और लू से मौत होने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कहा कि पांच सदस्यीय टीम, जिसमें स्वास्थ्य मंत्रालय, एनडीएमए, आईएमडी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों का दौरा करेगी। मंडाविया ने कई राज्यों में मौजूदा […]
नई दिल्ली। कई राज्यों में भीषण गर्मी जारी है और लू से मौत होने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कहा कि पांच सदस्यीय टीम, जिसमें स्वास्थ्य मंत्रालय, एनडीएमए, आईएमडी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों का दौरा करेगी। मंडाविया ने कई राज्यों में मौजूदा लू की स्थिति के बीच देश की तैयारियों की समीक्षा के लिए पहली बार यहां एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
मंडाविया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ अधिकारियों वाली पांच सदस्यीय टीम हीटवेव की स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों का दौरा करेगी।”
उन्होंने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को भी हीटवेव के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के उपाय सुझाने का निर्देश दिया गया है। आम जीवन की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर व्यवस्था की जाएगी। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लू लगने से किसी की मौत न हो।
बता दें कि बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे कई राज्य लू जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में बिहार और ओडिशा समेत लू लगने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। लू की स्थिति को देखते हुए कई राज्यों ने गर्मी की छुट्टियां भी बढ़ा दी हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां