शहर काजी ने की लोगों से अपील-प्रतिबंधित जानवर की न करें कुर्बानी, ईद उल अजहा के मद्देनजर सफाई रखने में सहयोग करें !
मुजफ्फरनगर। जनपद में ईद उल अजहा त्यौहार के मद्देनजर शहर काजी तनवीर आलम ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न करें। उन्होंने सफाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कुर्बानी के जानवर की वीडियो ना बनाएं। उन्होंने अपील किया कि कोई ऐसा काम न करें, जिससे किसी हमवतन को […]
मुजफ्फरनगर। जनपद में ईद उल अजहा त्यौहार के मद्देनजर शहर काजी तनवीर आलम ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न करें। उन्होंने सफाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कुर्बानी के जानवर की वीडियो ना बनाएं।
उन्होंने अपील किया कि कोई ऐसा काम न करें, जिससे किसी हमवतन को परेशानी हो। मुजफ्फरनगर सहित देशभर में 29 जून को ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। मुस्लिम समाज के लोगों ने त्योहार की तैयारी शुरू कर दी है। कुर्बानी के जानवर की खरीदारी की जा रही है।
नमाज के लिए ईदगाह और स्थानीय मस्जिदों में तैयारियां शुरू करते हुए सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस बार ईद उल अजहा का त्यौहार जनपद में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर आ रहा है।
शहर काजी तनवीर आलम ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है। उन्होंने वीडियो बयान जारी कर कहा कि ईद उल अजहा के त्यौहार पर प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी ना करें। उन्होंने कहा कि सफाई का भी ख्याल रखें। कुर्बानी के जानवर के अवशेष उठाने में नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करें।
उन्होंने लोगों से कहा कि कोई ऐसा काम ना करें, जिससे किसी भी देशवासी को तकलीफ हो। शहर काजी ने प्यार और मोहब्बत के साथ बकरीद का त्यौहार मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां