कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल को दिया अंतिम रूप, जल्द जारी होगी सूची
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) समेत पार्टी के संगठन में बहुप्रतीक्षित फेरबदल को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर में मल्लिकार्जुन खड़गे के पार्टी प्रमुख का पद संभालने के बाद से संगठन में फेरबदल लंबे समय से लंबित है। सूत्र […]
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) समेत पार्टी के संगठन में बहुप्रतीक्षित फेरबदल को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर में मल्लिकार्जुन खड़गे के पार्टी प्रमुख का पद संभालने के बाद से संगठन में फेरबदल लंबे समय से लंबित है। सूत्र ने बताया कि फेरबदल की सूची को अंतिम रूप दे दिया जा चुका है और जल्द ही सूची जारी होने की संभावना है। फेरबदल की सूची एक सप्ताह के भीतर घोषित होने की संभावना है। पार्टी 50 साल से कम उम्र के 50 फीसदी के नए फॉर्मूले के तहत कई युवा नेताओं को मौका देगी।
सूत्र ने बताया कि 50 साल से कम उम्र के कई नेताओं को पार्टी में अहम भूमिका मिलेगी। पार्टी ने एक राज्य, एक प्रभारी फॉर्मूले की भी योजना बनाई है।
संगठन में बदलाव के अलावा कई नेताओं को सीडब्ल्यूसी में भी जगह मिलेगी। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी दिल्ली में किसी वरिष्ठ पद की पेशकश की गई है।
इस साल 24 से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित पार्टी के तीन दिवसीय पूर्ण सत्र में संचालन समिति ने सर्वसम्मति से खड़गे को कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सभी सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत किया था। इसलिए इन पदों के लिए चुनाव की आवश्यकता नहीं होगी।
पार्टी ने 85वें पूर्ण सत्र के दौरान सीडब्ल्यूसी में एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण और सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 35 करने का भी निर्णय किया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां