कांग्रेस की गारंटी का मतलब नीयत में खोट, झूठी गारंटी देने वालों से रहें सावधान: पीएम मोदी

On

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के शहडोल में शनिवार को विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि झूठी गारंटी देने वालों से सावधान रहे। कांग्रेस की गारंटी का मतलब नीयत में खोट और गरीबों पर चोट। जिनकी अपनी कोई गारंटी नहीं, वो गारंटी वाली नई-नई स्कीम ला रहे हैं। उनकी […]

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के शहडोल में शनिवार को विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि झूठी गारंटी देने वालों से सावधान रहे। कांग्रेस की गारंटी का मतलब नीयत में खोट और गरीबों पर चोट। जिनकी अपनी कोई गारंटी नहीं, वो गारंटी वाली नई-नई स्कीम ला रहे हैं। उनकी गारंटी में छिपे खोट को पहचानिए। झूठी गारंटी के नाम पर छिपे धोखे को पहचान लीजिए। जब वे मुफ्त बिजली की गारंटी देते हैं, तो इसका मतलब है, बिजली के दाम बढ़ाने वाले हैं। जब मुफ्त सफर की गारंटी देते हैं तो मतलब है कि यातायात व्यवस्था बर्बाद होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार है जो आपको पांच लाख की स्वास्थ्य गारंटी का कार्ड देती है।

प्रधानमंत्री मोदी शहडोल जिले के लालपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में राष्ट्रीय सिकल सेल एनिमिया उन्मूलन अभियान 2047 की शुरुआत की, साथ ही सिंगल क्लिक से साढ़े तीन करोड़ हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड बांटे। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने जय जोहार कहकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज देश बहुत बड़ा संकल्प ले रहा है। ये संकल्प है सिकल सेल एनीमिया से मुक्ति का। सिकल सेल एनीमिया की बीमारी बहुत कष्टकारी होती है। लंबे समय तक दर्द सहने से शरीर के अंदरूनी अंग भी क्षतिग्रस्त होने लगते हैं। ये बीमारी परिवारों को भी बिखेर देती है। ये बीमारी आनुवांशिक है।

मधुरिमा तुली का कुर्ती चार्म: सादगी और ग्लैमर का परफेक्ट मेल, फैंस हुए कायल ये भी पढ़ें  मधुरिमा तुली का कुर्ती चार्म: सादगी और ग्लैमर का परफेक्ट मेल, फैंस हुए कायल

उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में सिकल सेल एनीमिया बीमारी की चिंता नहीं हुई। इससे निपटने के लिए कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया। इससे प्रभावित ज्यादातर लोग आदिवासी समाज के थे। आदिवासी समाज के प्रति बेरुखी के चलते पहले की सरकारों के लिए ये कोई मुद्दा ही नहीं था, लेकिन आदिवासी समाज की इस सबसे बड़ी चुनौती से निपटने का बीड़ा हमारी सरकार ने उठाया है। हमारे लिए आदिवासी समाज सिर्फ एक सरकारी आंकड़ा नहीं है। ये संवेदनशीलता के साथ ही भावनात्मक मुद्दा भी है।

ईरान-इजरायल संघर्ष: रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप, 'ईरान में तख्तापलट करना चाहती है अमेरिकी सरकार' ये भी पढ़ें  ईरान-इजरायल संघर्ष: रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप, 'ईरान में तख्तापलट करना चाहती है अमेरिकी सरकार'

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पेंशन बढ़ाने की गारंटी देते हैं तो इसका मतलब है कि उस राज्य में कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल पाएगा। जब सस्ते पेट्रोल की गारंटी देते हैं तो इसका मतलब है कि टैक्स बढ़ाकर आपकी जेब से पैसे निकालने की तैयारी कर रहे हैं। जब वो रोजगार बढ़ाने की गारंटी देते हैं तो इसका मतलब है कि वे उद्योग-धंधे चौपट करने वाली नीति लेकर आएंगे। वो झूठी गारंटी देकर अपने परिवार को आगे ले जाएंगे, लेकिन आप पीछे रह जाएंगे। आपको कांग्रेस समेत हर राजनीतिक दल की गारंटी से सतर्क रहना है।

गाजियाबाद के खोड़ा में 5 मंजिला इमारत में भीषण आग, 150 लोगों की जान पर बनी, अवैध निर्माण की खुली पोल ये भी पढ़ें  गाजियाबाद के खोड़ा में 5 मंजिला इमारत में भीषण आग, 150 लोगों की जान पर बनी, अवैध निर्माण की खुली पोल

उन्होंने कहा कि वो 70 सालों में गरीबों को भरपेट भोजन की गारंटी नहीं दे सके। हम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। वो 70 साल से गरीब को महंगे इलाज से छुटकारा दिलाने की गारंटी नहीं दे सके। आयुष्मान योजना से हमने 50 करोड़ लाभार्थियों को गारंटी दी है। वो 70 साल से महिलाओं को धुएं से छुटकारा की गारंटी नहीं दे सके। उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ महिलाओं को धुआं मुक्त जीवन की गारंटी मिली है।

प्रधानमंत्री ने विपक्षी एकजुटता के दावे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज जो एक साथ आने का दावा कर रहे हैं, सोशल मीडिया में उनके पुराने बयान वायरल हो रहे हैं। वो हमेशा से एक दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते रहे हैं। यानी विपक्षी एकजुटता की गारंटी नहीं है। परिवारवादी पार्टियां सिर्फ अपने परिवार के भले के लिए काम करती आई हैं। देश के सामान्य लोगों के परिवार को आगे ले जाने की गारंटी उनके पास नहीं है।

कार्यक्रम में उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती की 500वीं जन्मशताब्दी को भारत सरकार पूरे देश में मनाएगी। उनके जीवन पर फिल्म बनाई जाएगी, एक चांदी का सिक्का भी निकाला जाएगा। लालपुर के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री पकरिया गांव पहुंचे, जहां उनका ठेठ देहाती अंदाज नजर आया। उन्होंने आदिवासियों से संवाद किया। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ खुले में खाट पर बैठकर चर्चा की।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 354 अंक टूटा, निफ्टी 24,650 के नीचे

नई दिल्ली । हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 354 अंक टूटा, निफ्टी 24,650 के नीचे

'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत

मुंबई। दिल्ली से सटे हरियाणा के नजफगढ़ से 12 साल की उम्र में स्टेज पर अपने ठुमको से लोगों का...
Breaking News  मनोरंजन 
'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत

रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

  नई दिल्ली। पिछले सप्ताह इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल 10...
Breaking News  मुख्य समाचार  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं