मुजफ्फरनगर में पेड़ से लटका हुआ मिला लापता छात्र का शव, हत्या की आशंका
मोरना। शनिवार को लापता हुए 11वीं कक्षा के छात्र का शव सोमवार को घने जंगल में पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से घटनास्थल की गहनता से जांच की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों ने गुरमीत की हत्या की आशंका जताते […]
मोरना। शनिवार को लापता हुए 11वीं कक्षा के छात्र का शव सोमवार को घने जंगल में पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से घटनास्थल की गहनता से जांच की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों ने गुरमीत की हत्या की आशंका जताते हुए घटना के खुलासे की मांग की है। मौके पर पहुंचे एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने शीघ्र घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव योगेंद्र नगर निवासी कामवीर बंगाली का 16 वर्षीय पुत्र गुरमीत शनिवार की दोपहर घर से साइकिल लेकर निकला था। देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने गुरमीत को फोन कॉल का प्रयास किया, तो उसका मोबाइल बन्द मिला। परिजनों ने गुरमीत की तलाश शुरू कर दी, किन्तु उसका कोई पता न चल सका। रविवार को गुरमीत की साईकिल गाँव से कुछ दूरी पर खुशीपुरा मार्ग किनारे पड़ी मिली। अनहोनी से आशंकित पिता ने रविवार को गुरमीत की गुमशुदगी की तहरीर थाने पर दी।
सोमवार को गुरमीत का शव योगेन्द्र नगर-खुशीपुरा के घने जंगल में पेड़ से लटका मिला, जिससे गाँव मे हड़कम्प मच गया। सैंकड़ो ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी। परिजनों ने गुरमीत की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने फोरेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम को बुलाकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। शव का पँचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।
वहीं एस पी देहात अतुल श्रीवास्तव ने घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की।तथा शीघ्र घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। गुरमीत की मौत से परिवार में मातम छा गया है व गाँव मे शोक की लहर दौड़ गयी है। गुरमीत के पिता कामवीर, माता संगीता, बहन सोंजना व मोहिना भाई गोपी, पँचवीर,सम्राट व दादी का रो रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां