मुज़फ्फरनगर के जंगल में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने पुलिस को सौंपने से किया इंकार, हत्या का आरोप लगा की जांच की मांग
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली निवासी 35 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव गांव हरियाखेड़ी के जंगल में नहर के पास फेंक दिया। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, तो परिजनों ने विरोध करते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर […]
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली निवासी 35 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव गांव हरियाखेड़ी के जंगल में नहर के पास फेंक दिया। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, तो परिजनों ने विरोध करते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा किया। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की और गिरफ्तारी नहीं होने तक शव पुलिस को सौंपने से इंकार कर दिया।
बुढ़ाना थाना क्षेत्र के हरियाखेड़ी गांव में नहर की पटरी पर एक दिन से लापता एक किसान का पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को परिजनों और ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामा बढ़ने पर पुलिस के आला अधिकारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का घंटों तक प्रयास चला, इसके बाद अफसरों ने घटना की जांच पड़ताल करने और शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाकर मामला शांत किया।
पुलिस ने बाद में मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस इस मामले में आत्महत्या और हत्या की आशंका के बीच उलझन में फंसी रही।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में डंपर और बाइक की भीषण टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, बिरालसी के पास हुआ हादसाबुढ़ाना कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस का सूचना मिली थी कि गांव परसौली निवासी खालिद-35 पुत्र इस्लाम किसी काम से बागपत के कस्बा टीकरी गया हुआ था। बुधवार देर रात वह अपने गांव के लिए लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजन काफी परेशानी में थी कि गुरुवार सवेरे ही उनको खालिद का शव खेत में नहर की पटरी के नीचे पड़ा मिलने की सूचना मिली। परिजन और सैंकड़ों ग्रामीण तत्काल ही मौके पर पहुंच गये। वहां पर खालिद का शव खेत से बरामद हो गया। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने खालिद की हत्या होने का आरोप लगाते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजनों के साथ आये ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। हंगामा बढ़ने की सूचना पर सीओ विनय गौतम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम, कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में घंटों तक लगे रहे। बाद में निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने पर परिजनों ने शव पुलिस को सौंप दिया।
सीओ विनय गौतम ने बताया कि युवक जनपद बागपत के गांव टीकरी में वेल्डिंग का कार्य करता था। वह बुधवार को गांव लौट रहा था, पर पहुंचा नहीं, आज सवेरे उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस की जांच में आया है कि शव के पास ही एक सल्फास की खाली शीशी मौके पर पड़ी मिली है, जिससे युवक के आत्महत्या करने की आशंका है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
उधर, मृतक किसान के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि हत्यारोपियों को नहीं पकड़ा गया और सही खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां