बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक के मुकदमे में 4 जुलाई को आएगा फैसला
मुजफ्फरनगर। जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक उमेश मलिक पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट इस मामले में 4 जुलाई को फैसला सुनाएगा। भाजपा नेता उमेश मलिक को पार्टी ने 2017 विधानसभा चुनाव में बुढ़ाना सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। विधानसभा चुनाव नामांकन के दौरान […]
मुजफ्फरनगर। जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक उमेश मलिक पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट इस मामले में 4 जुलाई को फैसला सुनाएगा।
भाजपा नेता उमेश मलिक को पार्टी ने 2017 विधानसभा चुनाव में बुढ़ाना सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। विधानसभा चुनाव नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। 21 जनवरी 2017 को भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए महावीर चौक से प्रकाश चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने समर्थकों को किसी तरह रोका।
आरोप था कि भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक नामांकन के बाद फिर से समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में वापस लौट गए। थाना सिविल लाइन के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने उमेश मलिक के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना कर उनके विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई विशेष एमपी एमएलए कोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन में हुई। कोर्ट में दोनों पक्ष की सुनवाई पूरी हो गई।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्यामवीर सिंह एडवोकेट ने बताया कि कोर्ट इस मामले में 4 जुलाई को फैसला सुनाएगा। बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक को 2 मुकदमों से राहत मिल चुकी है। 10 अगस्त 2006 को थाना सिखेड़ा में संगीन आरोपों में दर्ज अल्लूर मीट प्लांट में हुई तोडफ़ोड़ और हंगामा मुकदमे में उमेश मलिक को कोर्ट ने 17 जनवरी 2023 को बरी कर दिया था, जबकि 7 जून को कोर्ट ने उमेश मलिक को 2012 विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में राहत देते हुए बरी कर दिया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां