मुजफ्फरनगर में बारिश के कारण न्याजूपुरा, ब्रहमपुरी, मंसूरपुर-भोपा में कई मकान गिरे, मलबे में दबने से मां-बेटी की मौत

On

मुजफ्फरनगर। जनपद में बारिश का कहर गरीब पर जमकर टूट रहा है। कई गरीबों के आशियाने गिर गए हैं जिनके चलते एक मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। सभी हादसों में भारी आर्थिक क्षति भी हुई है। शहर के मौहल्ला न्याजूपुरा में देर रात उस समय […]

मुजफ्फरनगर। जनपद में बारिश का कहर गरीब पर जमकर टूट रहा है। कई गरीबों के आशियाने गिर गए हैं जिनके चलते एक मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। सभी हादसों में भारी आर्थिक क्षति भी हुई है।

शहर के मौहल्ला न्याजूपुरा में देर रात उस समय चीख-पुकार मच गई, जब लगातार हो रही बरसात के चलते एक गरीब के कच्चे मकान के एक कमरे छत भरभरा कर उस समय गिर गई, जब कमरे के अंदर गरीब परिवार सोया हुआ था, जिसमें मलबे में दबकर मां बेटी की जहां दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं पिता घायल हो गया, जिसे मलबे से निकालकर पड़ोसियों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर आलाधिकारी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर पीडि़त परिवार को दैवीय आपदा के अंतर्गत आने वाले मुआवजे को दिलाने का आश्वासन दिया।

मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा गांव की है, जहां पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही जबरदस्त बरसात के चलते शनिवार की देर रात अक्षय नाम के एक गरीब व्यक्ति के मकान में बने एक कच्चे कमरे की छत उस समय भरभरा कर गिर गई, जब वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ कमरे में सोया हुआ था। हादसे में अक्षय की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी मानसी और 26 वर्षीय पत्नी कविता की मलबे में दबकर दुखद मौत हो गई तो, वहीं अक्षय घायल हो गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: भंसाली की फिल्मों के वो महिला किरदार जिन्होंने पर्दे पर गढ़े नए आयाम, हर सीन में दिखा वीमेन टच ये भी पढ़ें  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: भंसाली की फिल्मों के वो महिला किरदार जिन्होंने पर्दे पर गढ़े नए आयाम, हर सीन में दिखा वीमेन टच

घटना के बाद आस-पड़ौस के लोगों ने बामुश्किल तीनों को जब तक मलबे से बाहर निकाला, जब तक माँ-बेटी की मृत्यु हो चुकी थी, तो वहीं घायल पिता अक्षय को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

मुजफ्फरनगर: कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी के साथ दुकानदारों ने की मारपीट, भड़के लोगों ने किया जोरदार हंगामा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी के साथ दुकानदारों ने की मारपीट, भड़के लोगों ने किया जोरदार हंगामा

इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि लगभग 3.30  बजे बारिश के कारण अक्षय का मकान क्षतिग्रस्त हो गया एवं उसकी छत गिर गई, जिसमें उसकी पत्नी जो लगभग 26 साल की थी और उसकी लड़की मानसी का देहांत हो गया है, जैसे ही घटना की सूचना मिली, तो पुलिस और हम लोग मौके पर आए व इनको लेकर के वहां गए, इनके और 2 कमरे हैं, वह भी इसी तरह कच्चे ही है।

उन्होंने जनता को सावधान करते हुए कहा कि यदि लोग कच्चे मकान में रह रहे हैं, तो सावधानी से रहे एवं विगत 2 दिनों से बहुत तेज बारिश हो रही है, तो लोग संभल कर रहे ।

इसके अलावा आज मौहल्ला ब्रह्मपुरी में बारिश के कारण नैन सिंह पुत्र रामचंद्र का मकान गिर गया है] जिससे लाखों रूपये की क्षति भी हुई है।

मंसूरपुर में भी  तीन दिन से लगातार बारिश के चलते रविवार को थाना क्षेत्र के गांव सोहंजनी तगान निवासी मंगता पुत्र नसीम का एक कच्चा कमरा और बरामदा भरभरा कर गिर गया। मकान गिर जाने से उसमें रखा संदूक, चारपाई तथा भूसे सहित हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि सभी परिजन सुरक्षित हैं, कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। मकान मालिक मंगता ने सरकारी योजनाओं के अनुरुप पक्का मकान बनवाने की गुहार लगाई है।

मोरना में भी तेज बारिश के दौरान अचानक मकान का जीना गिर गया, जहाँ मौजूद छ: वर्षीय किशोर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। भोपा थाना क्षेत्र के गाँव किशनपुर में जाविद अली का छ: वर्षीय पुत्र समर घर में खेल रहा था कि अचानक तेज आवाज के साथ छत पर जाने वाला जीना गिर गया। समर जीने के मलबे के नीचे दब गया। परिजनों द्वारा समर को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाला गया। समर को अस्पताल ले जाया गया।

भोकरहेड़ी में भी दो कच्चे मकान धराशाई हो गये, जिससे कीमती सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीडि़तों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। कस्बा भोकरहेड़ी के मौहल्ला सुभाष चौक के वार्ड सभासद अंकुर चौधरी ने बताया कि मौहल्ले के तेजपाल पुत्र इलमचन्द व सतबीरी पत्नी ब्रह्मपाल के कच्चे मकान बारिश के कारण गिर गये। मकान के मलबे में दबकर घर का कीमती सामान भी खराब हो गया है। ग्रामीणों द्वारा मलबे को हटाया गया, किन्तु बारिश के कारण अधिक सफलता नहीं मिल सकी है।

ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव जटवाड़ा में रविवार को भारी बारिश के बीच सलमान का परिवार घर में मौजूद था कि अचानक मकान की छत गिर गयी, जिसमें सलमान की पत्नी 25 वर्षीय तबस्सुम व दो वर्षीय हिना तीन माह का अर्श मलबे में दब गये। ग्रामीणों द्वारा उन्हें बाहर निकाला गया। मलबे में दबकर घायल हुई तबस्सुम, हिना व अर्श को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। गम्भीर हालत में तबस्सुम को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों का मामला अब तूल पकड़ने लगा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर। जनपद की समस्याओं पर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा छेड़ी गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। नगर पालिका के भ्रष्टाचार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों की हवा निकल गई है। ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में  विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद मुजफ्फरनगर की सियासत में बड़ा बदलाव आया और कमान समाजवादी पार्टी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना